SGEWS.ORG

Dr. B R Ambedkar

उचाना: नाथजी आई० टी० आई० में 134वीं अंबेडकर जयंती धूम-धाम से मनाई।

 

आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को शिव गौरक्ष एजुकेशन एंड वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा संचलित नाथजी आई० टी० आई० में 134वीं अंबेडकर जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गयी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के प्रधान श्री राजेश शयोकंद जी एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिती में किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य श्री धर्मवीर जी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा है उसे पूरा करने में शिक्षक वर्ग का अहम योगदान है। प्रशिक्षु शिक्षक स्वयं भी उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें और कार्यक्षेत्र में सभी को उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र व संस्थान की निदेशिका श्रीमती उषा देवी जी व अन्य स्टाफ सदस्य एवं सोसाइटी के गणमान्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Scroll to Top